24.4 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

मप्र ने पहले दिन बनाया 248 रन का स्कोर

भोपाल। अंडर-16 विजय मर्चेंड ट्रॉफी बीसीसीआई क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को मध्यप्रदेश की टीम ने बंगाल के खिलाफ अपनी पहली पारी में स्थिति मजबूत की है। कोलकाता में खेले जा रहे चार दिनी मुकाबले में मप्र की टीम ने पहली पारी में आठ विकेट के नुकसान पर 248 रन बनाए। इससे पहले मप्र ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था। इसमें जतिन सिंह राजपूत ने नाबाद 73 रन बनाए। आर्यन देशमुख ने 58 और अभिषेक मावी ने 40 रनों की उपयोगी पारी खेली। अक्षत रघुवंशी ने 21 और युवराज नेमा ने 18 रन बनाए। बंगाल के लिए सिद्धार्थ सिंह ने तीन विकेट चटकाए। देबो और तौफीक उद्दीन ने दो-दो विकेट प्राप्त किए। अनीश पाडें को एक विकेट मिला।

 

यह भी देंखे –  इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट में बीयू जीता

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles