संभाग स्तरीय टी-20 चैम्पियन्स ट्रॉफी-2019

0

भोपाल। प्रथम संभाग स्तरीय टी-20 चैम्पियन्स ट्रॉफी B लेबल क्रिकेट प्रतियोगिता 2019 का आयोजन स्थानीय बाबे अली खेल मैदान पर 16 अप्रैल से किया जा रहा है । प्रतियोगिता नॉकआउट आधार पर खेली जायेगी जिसमे मात्र 16 टीमो को प्रवेश दिया जाएगा जिन्हें 88 टीम के पुल में बांटा जाएगा । प्रत्येक पुल से दो टीम सेमीफाइनल के लिये क्वालीफाई करेगी।


इस प्रतियोगिता में जो खिलाड़ी bdca या mpca द्वारा आयोजित स्पर्धा की किसी भी टीम में चयनित हो चुके है नहीं खेल सकेंगे।प्रतियोगिता में सिर्फ भोपाल डिवीज़न से सम्बंधित खिलाड़ी ही खेल सकेंगे। दूसरे डिवीज़न का कोई भी खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में नहीं खेल सकता है । प्रतियोगिता कलर ड्रेस में सफ़ेद बॉल से खेली जायेगी ।प्रतियोगिता में कलर ड्रेस की व्यवस्था टीम को स्वयं करनी होगी जो की एक जैसी होनी चाहिए अलग अलग कलर की ड्रेस में खिलाड़ी को मैदान में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।


बेस्ट ड्रेस कोड का भी इनाम रखा गया है ।
प्रतियोगिता शुरू होने से पहले ही प्रत्येक टीम को अपने 15 खिलाडीयो के नाम एंट्री फॉर्म के साथ जमा करवाना होंगे। पूरी प्रतियोगिता में यही 15 खिलाड़ी खेल सकेंगे । किसी भी स्थिति में अन्य खिलाड़ी को टीम में प्रवेश नहीं दिया जाएगा अतः एंट्री से पहले 15 खिलाड़ी हर टीम को सुनिशिच्चीत करने होंगे ।
प्रतियोगिता में बेस्ट बॉलर बैट्समैन विकेट कीपर फील्डर मेंन ऑफ़ द सीरीज के अलावा अनुशासित टीम का पुरूस्कार भी रखा गया है ।वहीँ कॉर्पोरेट वर्ग में प्रतियोगिता लीग आधार पर खेली जायेगी जिसमे मात्र 8 टीमो को प्रवेश दिया जाएगा जिन्हें 4 4 टीम के पुल में बांटा जाएगा । प्रत्येक पुल से दो टीम सेमीफाइनल के लिये क्वालीफाई करेगी। प्रतियोगिता में सिर्फ सम्बंधित विभाग या कॉर्पोरेट से सम्बंधित खिलाड़ी ही टीम से खेल सकेंगे। दूसरे सरकारी विभाग या कंपनी के किसी भी खिलाड़ी को कोई भी कॉर्पोरेट/विभागीय टीम अपनी टीम से नहीं खिला सकती है ।प्रतियोगिता कलर ड्रेस में सफ़ेद बॉल से खेली जायेगी।


प्रतियोगिता में कलर ड्रेस की व्यवस्था टीम को स्वयं करनी होगी जो की एक जैसी होनी चाहिए अलग अलग कलर की ड्रेस में खिलाड़ी को मैदान में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
बेस्ट ड्रेस कोड का भी इनाम रखा गया है ।प्रतियोगिता शुरू होने से पहले ही प्रत्येक टीम को अपने 15 खिलाडियों के नाम एंट्री फॉर्म के साथ जमा करवाना होंगे। पूरी प्रतियोगिता में यही 15 खिलाड़ी खेल सकेंगे । किसी भी स्थिति में अन्य खिलाड़ी को टीम में प्रवेश नहीं दिया जाएगा अतः एंट्री से पहले 15 खिलाड़ी हर टीम को सुनश्चित करने होंगे ।


प्रतियोगिता में बेस्ट बॉलर बैट्समैन विकेट कीपर फील्डर मेंन ऑफ़ द सीरीज के अलावा अनुशासित टीम का पुरूस्कार भी रखा गया है । पहले आने वाली 8 टीम ही इस प्रतियोगिता में खेलेंगी। एंट्री के लिए रामेश्वर भार्गव और अतुल वर्मा से भी संपर्क कर सकते है ।