23.4 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

एआरएसओ के स्केटर्स ने जीते 6 पदक

सीबीएससी नेशनल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप
भोपाल। रायपुर में सम्पन्न सीबीएसइ नेशनल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में वेस्ट जोन का प्रतिनिधित्व करते हुए एआरएसओ के स्केटर आदित्य मेश्राम ने दो गोल्ड मेडल जीते हैं। उन्हांने रिंक रेस 1300 मीटर टाईम ट्रायल में पहला स्थान पाया। जबकि रिंक रेस 500 मीटर में भी पहले बाजी मारी। तृतीक्षा शर्मा ने रिंक रेस 1300 मीटर में एक रजत पदक जीता। तेगवीर सिंह ने रिंक रेस 1300 मीटर में एक रजत पदक अर्जित किया। संचय सिंह ने रिंक रेस 500 मीटर में एक कांस्य पदक हासिल किया। अवित झांजेड़ ने रिंक रेस 1300 मीटर में एक कांस्य पदक प्राप्त किया। यह सभी खिलाड़ी स्केटिंग कोच अमर भटकर व सहायक कोच अनिल भटकर, राजेन्द्र नाड़कर, संदीप सीडाम, सुरेन्द्र बाथम एवं प्रशांत टेकाम से प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles