भोपाल। रौनक कुमार की घातक गेंदबाजी (तीन विकेट) के दम पर रियान वाटर ने पुलिस ऑफिसर इलेवन पर तीन विकेट से रोमांचक जीत दर्ज कर रियान कप तृतीय एनके राई स्मृति क्रिके टूर्नामेंट के कार्पोरेट वर्ग का खिताब पर कब्जा जमाया।
स्थानीय ओल्ड कैंपियन मैदान पर खेले गए मुकाबले में ऑफिसर इलेवन ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 153 रन बनाए। इसमें मंजीत ने 47 परितोष ने 38 रनों की पारी खेली। रियान वाटर के रौनक कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट चटकाए। इसके अलावा अभिषेक गिरी, विपिन, शेखर, समीर ने एक-एक विकेट चटकाए। जवाब में रियान वाटर इलेवन ने 18.1 ओवर में सात विकेट खोकर इलेवन ने रोमांचक मैच में 3 विकेट के नुकसान प पर 154 रन बनाकर मैच तीन विकेट से जीत लिया। इसमें दीपक ने 42, समीर 28, अभिषेक गिरी ने 22 व शेखर दीक्षित 21 रन का योगदान दिया। पुलिस ऑफिसर इलेवन के विजय ने तीन, मुश्ताक अली, इदरीस अहमद व पारितोष ने एक-एक विकेट हासिल किए। समापन पर डॉक्टर विवेक परिहार, अक्षत शर्मा,एमके भटनागर, दीपक खम्बरा ने पुरस्कार बांटे। इस मौके पर एचके सूदन, रामेश्वर भार्गव और आयोजन सचिव महफूज अली आदि मौजूद थे। फाइनल मुकाबले में पीयूष बघेल व सदफ सिद्दीकी ने अंपायरिंग व पंकज ने स्कोरिंग की।
पुरस्कार
मैन ऑफ द फाइनल : रौनक कुमार
मैन ऑफ द टूर्नामेंट : शेखर दीक्षित
सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज : अभिषेक गिरी
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज : रौनक कुमार
सर्वश्रेष्ठ विकेट कीपर : पीयूष मेहता
फेयर प्ले ट्रॉफी : एम्स टीम


