23 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026

बैडमिंटन: साइना नेहवाल और श्रीकांत मलेशियाई मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

नई दिल्ली। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और किदाम्बी श्रीकांत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मलेशिया मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। सातवीं वरीयता प्राप्त साइना को अपना मुकाबला जीतने में 39 मिनट लगे जिसने हांगकांग की पुइ यिन यिप पर 21.14, 21.16 से जीत दर्ज की।
अब साइना नेहवाल सत्र के पहले सुपर 500 टूर्नामेंट में जापान की नोजोमी ओकुहारा से खेलेगी। दुनिया की नौवे नंबर की खिलाड़ी साइना का ओकुहारा के खिलाफ 8.4 का रिकॉर्ड है। उसने पिछले साल डेनमार्क ओपन और फ्रेंच ओपन में भी ओकुहारा को हराया था।
यह मुकाबला जीतने पर साइना नेहवाल का सामना चौथी वरीयता प्राप्त स्पेन की कैरोलिना मारिन से हो सकता है। पुरुष एकल में श्रीकांत ने हांगकांग के वोंग विंग कि विंसेंट को 23.21, 8.21, 21.18 से हराया। अब उनका सामना कोरिया के सोन वॉन हो से होगा। पूर्व राष्ट्रमंडल चैम्पियन पारूपल्ली कश्यप को हालांकि इंडोनेशिया के एंथोनी सिनिसुका जिंटिंग ने 21.17, 25.23 से मात दी। महिला युगल में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी को इंडोनेशिया की नि केतुत महादेवी और रिजकी अमेलिया प्रदीप्ता ने 21.18, 21.17 से हराया।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles