नई दिल्ली। संजू सैमसन की बेहतरीन शतकीय पारी पर डेविड वॉर्नर का आक्रामक अर्धशतक भारी पड़ गया और भारतीय बल्लेबाज ने स्वीकार किया कि ऑस्ट्रेलियाई स्टार ने उनका दिन बेकार कर दिया. सैमसन ने नाबाद 102 रन बनाए, लेकिन उनका यह प्रयास विफल हो गया.
वॉर्नर (37 गेंदों पर 69 रन) की शानदार पारी से सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल मैच में राजस्थान रॉयल्स पर पांच विकेट से जीत दर्ज की. मैच के बाद वॉर्नर ने सैमसन का इंटरव्यू किया और इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा कि रॉयल्स 250 रन बनाने पर ही यह मैच बचा सकता था.सैमसन ने वॉर्नर से कहा, ‘आपने मेरा दिन बेकार कर दिया. आपने जिस तरह से बल्लेबाजी की उसके सामने मेरा शत प्रतिशत भी पर्याप्त नहीं था. आपने जिस तरह से पारी की शुरुआत की उससे हम पावरप्ले में ही मैच गंवा चुके थे. अगर आपके जैसा खिलाड़ी विरोधी टीम में हो तो हमें 250 रनों की जरूरत पड़ेगी. यह विशेष पारी थी.’
How good was he last night? No surprise as to why @ShaneWarne rates him so highly!🔥
Was that the best #RR knock you've ever seen? 💗 #HallaBol pic.twitter.com/K6hDfIHmYc
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) March 30, 2019
वॉर्नर ने भी सैमसन की तारीफ की और कहा कि उन्होंने दिखाया कि इस मुश्किल पिच पर कैसे बल्लेबाजी करनी है. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने कहा, ‘हमें अच्छी शुरुआत नहीं मिली और संजू ने बेहतरीन पारी खेली. उसे पूरा श्रेय जाता है. उसने वास्तव में शानदार बल्लेबाजी की. उसने क्रीज पर पांव जमाने में समय लिया और विकेट बाद में अच्छा होता गया. असल में मुझे नहीं लग रहा था कि इस विकेट पर 200 बनाए जा सकते हैं. उसने हमें दिखाया कि इस विकेट पर कैसे बल्लेबाजी करनी है.’
.@davidwarner31: Fantastic innings mate! Well played! @IamSanjuSamson: David, you destroyed my day, my 100 was not enough!!
The duo played stunning yet contrasting knocks for @rajasthanroyals and @SunRisers – by @28anand.#VIVOIPL #SRHvRR
🎥https://t.co/CNZz2JfzHR pic.twitter.com/JOJLa9o6X9
— IndianPremierLeague (@IPL) March 30, 2019


