रोबॉल चैंपियनशिप में एलएनसीटीएस और पॉलिटेक्निक बना चैंपियन

0

भोपाल। लक्ष्मी नारायण कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस द्वारा आयोजित आरजीपीवी डिप्लोमा ड्रॉप रोबॉल नोडल चैंपियनशिप में बालक वर्ग में एलएनसीटीएस और बालिका वर्ग में एसवी पॉलिटेक्निक ने चैंपियन होने का गौरव हासिल किया।


एलएनसीटीएस ने 11 स्वर्ण पदक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, 10 रजत लेकर एसवी पॉलिटेक्निक ने द्वितीय स्थान एवं एक रजत और 6 कांस्य पदक लेकर एनआरआई ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में 6 स्वर्ण एवं 8 रजत पदक के साथ एसवी पॉलिटेक्निक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग के सिंगल्स फाइनल में एलएनसीटीएस के सौरभ ने एसवी पॉलिटेक्निक के धर्मेंद्र को 15-1, 15-6 से हराकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। कांस्य पदक एनआरआई के शशांक ने जीता। डबल्स फाइनल में एलएनसीटीएस के सतीश एवं रोहित ने एसवी पॉलिटेक्निक के इकबाल अहमद एवं साईं कृष्णा को 15-3, 15-6 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। एनआरआई के अल्ताफ आसिफ अंसारी ने एसआईईआरटी के सुरेश एवं विनोद को 15-12, 15-11 से हराकर कांस्य पदक प्राप्त किया।

यह भी देखिये –  भारतीय सेलिंग टीम में एकता यादव का हुआ चयन


ट्रिपल्स के फाइनल में एलएनसीटीएस के कल्पेश अर्पित अभिषेक एवं शेखर ने एनआरआई के अगस्त्यमुनि, लालबाबू, राम कुमार, आशीष को 15-9, 15-16 से हराकर खिताब जीता। बालिका सिंगल्स फाइनल में एलएनसीटीएस की हनी ने एसवी पॉलिटेक्निक की बबली को 15-7, 15-4 से हराकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। डबल में एसवी पॉलिटेक्निक की उषा कुमारी कुशवाहा, रेणुका शिवानी स्वाति ने एलएनसीटीएस की रुकमणी, स्वाति अंकिता को हराकर स्वर्ण पदक जीता। ट्रिपल का स्वर्ण पदक एसवी पॉलिटेक्निक ने जीता। स्पर्धा सचिव जेनब खान ने बताया कि प्रतियोगिता में एनआरआई, एसवी पॉलिटेक्निक, टीआईटी, एसआईआरटी, पटेल एवं एलएनसीटीएस की टीमों ने भाग लिया।