22.6 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026

इंटर कॉलेज का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को

भोपाल। शुक्रवार को रविन्द्र नाथ टैगोर यूनिवर्सिटी, बंगरसिया में आर.एन.टी.यू. चैलेंजर्स ट्रॉफी में आज बी.एस.एस.एस. ने एल.एन.सी.टी. को दूसरे सेमीफाइनल में 9 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। जहां शुक्रवार को उसका खिताबी मुकाबला आर.एन.टी.यू. से दोपहर 12 बजे से होगा। आर.एन.टी.यू. बंगरसिया में एल.एन.सी.टी. ने दूसरे सेमीफाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 19.5 ओवर में मात्र 69 रन बनायें। उनकी ओर से अम्बर ने 25 और पुनीत ने 13 रन बनाये। कृष्णकान्त 11 रन बना सके। गेदबाजी में राहुल सिंह ने घातक गेंदबाजी करते हुये 5 शिकार किये। जबकि मुदस्सर ने 2 और सिद्धान्त ने 1 विकेट लिया।


यह भी देखें – बी.एम.सी.सी. एवं रायसेन क्लब की शानदार जीत

69 रन के जवाब में बी.एस.एस.एस ने जरूरी रन 11.4 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर बना लिये। उनकी ओर से अमर ने 37 रन सिद्धान्त 20 रन बनाये। गेंदबाजी करते हुये एल.एन.सी.टी. के पुनीत ही एक सफल गेदंबाज रहे जिन्होंने 1 सफलता प्राप्त की। बी.एस.एस.एस. के राहुल सिंह (4 ओवर 12 रन 5 विकेट) को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हे मनोज सिंह ने पुरस्कृत किया।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles